जय भवानी

279 Posts • 1M views
sn vyas
4K views • 1 months ago
#जय मां भवानी *॥ एक ही शिवा — दो स्वरूप — धर्मरूपा एवं विपद्रूपा ॥* `📖 प्रसङ्ग — ऋषियों ने पूछा — देवी कभी श्री बनकर आती हैं , कभी विपत्ति बनकर क्यों ? सूतजी बोले — देवी का भेद नहीं है , अपितु तुम्हारी मति का भेद है ! जहाँ धर्म–बुद्धि है वहाँ वही शिवा श्री हैं , जहाँ अहंकार से धर्म का हेलन है वहाँ वही शिवा दर्पोपशमनी बन जाती हैं !` > यत्र धर्ममतिः शान्तिस्तत्र श्रीः कान्तिरेव च । > अधर्मो यत्र सा तत्र विपद्रूपा स्वयं शिवा ॥३२॥ > अहंकृतिवशाद्यो हि कुरुते धर्महेलनम् । > दर्पोपशमनी तस्य सैव देवी महामते ॥३३॥ [ `श्रीदेव्युपपुराण ( महाभागवत ) , अध्याय ४२ , श्लोक ३२–३३`] `📝 श्लोकार्थ 👉🏻 जहाँ धर्ममति है वहीं शान्ति , श्री तथा कान्ति का वास है , जहाँ अधर्म है वहाँ वे शिवा स्वयं विपत्ति बनकर आ जाती हैं ॥३२॥` `अहंकार के वश में होकर जो धर्म का हेलन ( अवहेलना/अपमान/उल्लंघन ) करता है , हे महामते ! वे ही देवी उसके घमण्ड को चूर कर देती हैं ॥३३॥` `🌹 भावार्थ 👉🏻 देवी दो नहीं हैं ! तुम्हारी मति निश्चित/तय करती है कि — देवी किस स्वरूप में आयेंगी ! धर्ममति है तो वही देवी — शान्ति बनकर घर में विराजमान होंगी , श्री बनकर वर्षा करेंगी , कान्ति बनकर उजियारा प्रसरित करेंगी ! अधर्म है तो वही देवी — विपद्रूपा बनकर समस्त हर लेंगी ! औऱ जो अहंकार में आकर कहता है "मैं ही धर्म हूँ" एवं धर्म का हेलन ( अवहेलना/अपमान/उल्लंघन ) करता है , उसका दर्प तोड़ने स्वयं देवी आती हैं — सैव देवी !` `🎯 सरल सूत्र — धर्ममति रखोगे तो — देवी श्री स्वरूप हैं ! अहंकार रखोगे तो — देवी विपत्ति स्वरूप हैं ! चुनाव तुम्हारा है !` `जय माँ आदिशक्ति🙏🏻🚩` `ललिताम्बिकायै नमः🌺` `श्रीविद्यायै नमः🌸` `त्रिपुरसुन्दर्यै नमः🌹` `श्रीमात्रे नमः🚩` `श्रीकाल्यै नमः🚩` `श्रीतारायै नमः🚩` `श्रीत्रिपुरायै नमः🚩` `श्रीभुवनेश्वर्यै नमः🚩` `श्रीअम्बिकायै नमः🚩` `श्रीदुर्गापरमेश्वर्यै नमः🚩` `नमश्चण्डिकायै🚩` `श्रीदक्षिणामूर्तये नमः🚩` `शिव शिव शिव शिव शिव🚩` `हर हर शङ्कर🚩` `जय जय शङ्कर🚩` `श्री गुरुभ्यो नमः🙇🏻‍♂️👣` `🌄🌄 प्रभात वन्दन 🌄🌄` `© सर्वाधिकार सुरक्षित । सर्वज्ञ शङ्कर🚩 चैनल` `#प्रभातवन्दन` `#दर्पोपशम` `#विपद्रूपा_शिवा` `#यत्र_धर्ममतिः` `#धर्ममति` `#धर्महेलन` `#शान्ति_श्री_कान्ति` `#देव्युपपुराण` `#महाभागवत` `#सर्वज्ञ_शङ्कर🚩` `#आदिअनादि अनन्तशिवहर🔱`
28 shares