Magic Share BannerEpisodic Banner

हापुड़ न्यूज़

839 Posts • 954K views
Naman News
779 views • 5 months ago
#🆕 ताजा अपडेट #मुख्तार अंसारी #अब्बास अंसारी #मऊ आजमगढ़ यूपी #मऊ न्यूज़ "मैं भी कॉकरोच पार्टी ज्वाइन कर लूं क्या?" मऊ पहुंचे अब्बास अंसारी का मीडिया के सामने बड़ा बयान! उत्तर प्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और दिलचस्प खबर मऊ जिले से सामने आ रही है। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी लंबे समय के बाद अपने क्षेत्र में विकास कार्यों और सड़क के उद्घाटन के सिलसिले में जनता के बीच पहुंचे हैं। लेकिन इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। ​जब पत्रकारों ने अब्बास अंसारी से आगामी चुनाव और उनकी राजनीतिक पार्टी (सुभासपा) को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने हंसते हुए तंज कसा, "आजकल तो कॉकरोच पार्टी का बड़ा चर्चा चल रहा है, अगर उसको कोई सिंबल मिल गया तो उसी से चुनाव लड़ लिया जाएगा..."। ​हैरान करने वाली बात यह भी रही कि सुभासपा के सिंबल पर चुनाव जीतने वाले अब्बास अंसारी मऊ पहुंचने के बाद अपनी पार्टी के दफ्तर नहीं गए, बल्कि वे सीधे समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यालय जा पहुंचे, जहां सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे 2027 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही कर सकते हैं। देखिए मऊ से अब्बास अंसारी के इस इंटरव्यू की पूरी रिपोर्ट।
7 shares