वैदिक पंचांग के अनुसार, भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी को दोपहर के समय हुआ था। इसलिए, रामनवमी का व्रत उसी दिन किया जाता है जब नवमी तिथि मध्याह्न काल में व्याप्त हो। इस बार नवमी तिथि 26 मार्च 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर अगले दिन 27 मार्च 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 27 मार्च को नवमी तिथि मध्याह्न काल को स्पर्श नहीं कर रही है, इसलिए 26 मार्च का दिन ही राम नवमी मनाई जाएगी हालांकि कुछ लोग 27 मार्च को उदया तिथि के अनुसार भी मनाएंगे | #hindu #ramnavami #navratri #reels