#🤝PM मोदी से सपरिवार मिले वरुण गांधी #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद वरुण गांधी ने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मीटिंग के दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद रहीं. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पांच राज्यों में चुनावी माहौल गर्म है और राजनीतिक हलकों में इसके व्यापक संकेत तलाशे जा रहे हैं.
'आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य'
वरुण गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें परिवार सहित प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला. अपने पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व में 'पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव' महसूस होता है और यह मुलाकात इस विश्वास को मजबूत करती है कि 'वे देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं.'