जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर: जिला कलक्टर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा
#समाचार #खबर #राजस्थान #जय_हिन्द🇮🇳
बांसवाड़ा, 9 मार्च। जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए समर कंटिंजेंसी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा इस संबंध में ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कचरे के ढेर और गंदगी पाए जाने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को सफाई के लिए पाबंद करने तथा फील्ड विजिट के दौरान गंदगी मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जनसुनवाई, संपर्क, सतर्कता और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने और संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यालयों में शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा खराब विद्युत पोल, लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कर उच्च जोखिम वाले बिंदुओं को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकास कार्यों के लिए लंबित भूमि आवंटन मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लंबित आवेदनों, पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन, पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम और सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को योजनाओं और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश द