#📉5 मिनट...₹13 लाख करोड़ स्वाहा🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #📈 बिजनेस अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के लिए सप्ताह के पहला कारोबारी दिन सोमवार बेहद खराब साबित हुआ. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही क्रैश (Sensex-Nifty Crash) हो गए. बीएसई का सेंसेक्स जहां 2400 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं निफ्टी में भी 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. इस क्रैश के चलते बाजार की ओपनिंग होने के बाद महज पांच मिनट में ही निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियां का मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी BSE MCap गिरकर करीब 436 लाख करोड़ रुपये पर आ गया.