ShareChat
click to see wallet page

पुंछ जिला अस्पताल में पीएम क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य जारी   पुंछ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पीएम क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जिला अस्पताल पुंछ में गंभीर मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिला अस्पताल पुंछ के सुपरिंटेंडेंट शफीक अहमद ने बताया कि पीएम क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण से आपातकालीन और गंभीर रोगियों के इलाज की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इस ब्लॉक में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और बेहतर उपचार सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है, जिससे मरीजों को बाहर रेफर करने की जरूरत कम होगी। #11 मार्च के अपडेट

260 ने देखा
1 दिन पहले