#📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो #🔱महाशिवरात्रि स्पेशल लुक 🙏
संभल। महाशिवरात्रि के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द और आस्था की अलग तस्वीर सामने आई है। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर संभल के लिए निकली मुस्लिम महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई की तमन्ना मलिक हैं। उनका कहना है कि महाशिवरात्रि पर क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक करेंगी।कई जगह उनका फूलों से स्वागत किया गया।