ShareChat
click to see wallet page

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कई बसों में लगी आगदिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मथुरा जिले के अंतर्गत उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोहरे के कारण एक के बाद एक कई बसें और कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद वाहनों में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीमें पहुंचीं. SSP श्लोक कुमार ने हादसे में चार लोगों की मौत की बात कही है. साथ ही 25 लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं और आग को बुझाने का कार्य चल रहा है. बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण एक कार आगे चल रही कार से टकराई. जिस कार से वो टकराई, उसकी टक्कर फिर आगे चल रही कार से हो गई. इसी तरह फिर एक के बाद एक आगे चल रही बसें भी इसकी चपेट में आ गईं. कुल 7 बसें और 3 कारों की टक्कर हुई. जिसके बाद इन सभी वाहनों में आग लग गई. 7 में से 6 स्लीपर बसें और एक रोडवेज बस थी.#🤯दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा #📢16 दिसंबर के अपडेट🗞️ #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥

8.1K ने देखा