ShareChat
click to see wallet page

जो प्रेम की हद से पार है, वो नाम है राधा, जो हर भक्त का आधार है, वो नाम है राधा। श्याम भी तरसते हैं जिसे पाने के लिए, ब्रह्मांड का जो सार है, वो नाम है राधा॥ कहीं मुरली की मीठी तान में तुम बसी हो, कहीं यमुना की उठती लहरों में तुम हंसी हो। कान्हा के नयनों में जो छलकती है हर पल, वो करुणा भरी मुस्कान और कहानी है राधा॥ किसी ने पूजा, किसी ने इसे समर्पण कहा, किसी ने त्याग तो किसी ने इसे दर्पण कहा। पर पूछो उस सांवले से, जिसकी रूह में तुम हो, उसके लिए तो दुनिया और जिंदगानी है राधा ।। #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #राधे-राधे #🚩 जय श्री राधेकृष्ण...!!🚩 #🙏जय-श्री राधेकृष्ण🌹राधेराधे🙏 #🙏जय श्री राधेकृष्ण🌸

540 ने देखा