#गोण्डा_की_खबरें आरपीएफ पोस्ट गोण्डा का सराहनीय कार्य,12 वर्षीय लावारिस बच्चे को किया चाइल्ड लाइन के सुपुर्द
गोण्डा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा के द्वारा एक बारह वर्षीय लावारिस बच्चे को बरामद कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया।आरपीएफ पोस्ट गोण्डा प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि आज 30 मार्च 2026 को मेरे साथ हेड कांस्टेबल मंतोष कुमार गस्त कर रहे थे जिस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर फूड प्लाजा स्टॉल के सामने एक लावारिस बच्चा सोए हुए हालात में मिला। उक्त बच्चा को जगा कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ओम प्रकाश शर्मा उम्र 12 वर्ष पुत्र सुदर्शन शर्मा ग्राम संजू बसंतपुर थाना पानापुर, जिला सारण (छपरा) बिहार बताया एवं बताया कि गलती से मैं भटक कर गोंडा आ गया हूं। उक्त बच्चे को सांय साढे छः बजे चाइल्ड लाइन के कैसे वर्कर आंचल गुप्ता एवं डिप्टी एस एस गोंडा के समक्ष ठीक-ठीक सुपुर्द किया गया।