#😮12 शहरों पर हमला, 20 सैनिकों की मौत🗞️ क्वेटा: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के हाथों 41 लोगों की हत्या के बाद बलोच लिबरेशन ऑर्मी के लड़ाके भड़क उठे हैं। बीएलए के हथियारबंद सदस्यों ने बलूचिस्तान के अंदर राजधानी क्वेटा समेत 12 शहरों में शनिवार सुबह से ही भीषण जवाबी हमला शुरू किया है। बीएलए ने ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण को शुरू कर दिया है। बलूचों का दावा है कि इस जवाबी हमले में कम से कम 20 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। बलूचों ने वीडियो जारी करके दिखाया है कि बलूचिस्तान की सड़कों पर बीएलए के लड़ाके भारी तादाद में घूम रहे हैं। केवल नोशकी इलाके में कम से कम 8 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। बलूचों ने सेंट्रल जेल पर कब्जा कर लिया है। दोनों पक्षों में भारी लड़ाई हुई है। बलूचों का दावा है कि पाकिस्तानी सेना पीछे हट गई है और लड़ाकू हेलिकॉप्टर की मदद से हमले कर रही है। #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🆕 ताजा अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट