ShareChat
click to see wallet page

कोई काम छोटा नही होता। श्रीक्षेत्र गरुडेश्वर में श्रावण कृष्ण अष्टमी को श्रीकृष्ण जयंती का उत्सव बडे पैमाने पर मनाने की तैयारी करने को परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रीमद् वासुदेवानंद सरस्वती (टेंबे) स्वामी महाराज ने सब से कहा था। यह उत्सव पर्णकुटी के यानी अब जहाँ श्री स्वामी महाराज का मंदिर है उसके ऊपर की ओर यानी अभी जहाँ श्री दत्त मंदिर है, वहां करने का तय हुआ। इसलिए उस जगह के बहुत से पत्थर वगैरा हटाकर वो जगह साफ करने का काम शुरू हुआ। साफसफाई करनेवाले लोग बहुत ही कम है और उत्सव का दिन आने पर भी काम धीमी गति से हो रहा है, यह देख कर श्री स्वामी महाराज स्वयं वहां जाकर साफसफाई करने लगे। श्री स्वामी महाराज को वो जगह साफ़ करते हुए देखकर बाकी लोग भी जमा हुए और सब ने मिलकर वो जगह साफ की। https://youtube.com/shorts/eHwHvjzYsqQ?si=Oasi4vU_AzZ1gfYb #वासुदेवानंद सरस्वती टेंबे स्वामी महाराज #🚩जय श्रीं कृष्णा #🙏भक्ति स्टेटस🙌 #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🙏🏻 भक्ति संदेश 😇

517 ने देखा