कुपवाड़ा का स्टार्टअप ALBEE
जम्मू-कश्मीर
के कुपवाड़ा ज़िले के हंदवाड़ा क्षेत्र के ख़ैपोरा गाँव के रहने वाले एजाज़ अहमद
भट ने मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। कश्मीर यूनिवर्सिटी
से एमबीए करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज़ की तैयारी की, लेकिन
असफलताओं से निराश होने के बजाय उन्होंने उद्यमिता का रास्ता चुना। रोज़गार सृजन
और आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से एजाज़ ने होम क्लीनिंग प्रोडक्ट्स सेगमेंट में
देसी ब्रांड ALBEE की
शुरुआत की। #11 मार्च के अपडेट