#गोण्डा_की_खबरें गोण्डा जंक्शन से दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोबाइल व घड़ी बरामद
गोण्डा जंक्शन रेलवे प्लेटफार्म से दो शातिर चोरों को आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोबाइल व घड़ी बरामद कर न्यायलय भेजा।
प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल गोण्डा ने बताया कि आज 22 मार्च को गोण्डा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर आरपीएफ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल संजय सिंह व विवेक सिंह एवं जीआरपी उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव के साथ गस्त के दौरान मोहम्मद अहद उर्फ़ मोहम्मद अहमद पुत्र स्वार्गीय मुर्तजा 20 वर्ष निवासी महारानी गंज घोसियाना, मोहम्मद अल्तमश पुत्र जियाउल्लाह 20 वर्ष निवासी महारानी गंज थाना नगर कोतवाली गोण्डा संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़े, टीम को देख भागने का प्रयास करने पर पकड़ लिया गया पूछ ताछ में दोनो ने बताया कि ये ट्रेनें में चढ कर पैसेंजरों के मोबाइल, घड़ी आदि चोरी करके बिक्क्री कर नशा करते हैं। उनके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल एवं दो हाथ घड़ी बरामद कर जीआरपी गोण्डा में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायलय भेजा गया।