देश के नेतृत्व,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत-कनाडा संबंधों को एक नई ऊंचाई और गति प्रदान की है। अपने संबोधन में उन्होंने इसे 'लाइट-ईयर लीप' (एक बड़ी छलांग) करार देते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच विश्वास और स्पष्टता बढ़ी है, जिससे साझेदारी का एक नया ब्लूप्रिंट तैयार हो रहा है।
🙏🏻
भारत के प्रधान सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने खेल भावना का उदाहरण देते हुए टी-20 क्रिकेट की तरह त्वरित निर्णयों और निडर तालमेल के साथ भविष्य संवारने पर जोर दिया, ताकि ऊर्जा, तकनीक और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत और कनाडा मिलकर वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का सामना कर सकें।
जय हिन्द
🇮🇳🙏🏻
#✍️ विचार