#🤐राहुल के बयान पर BJP का विरोध प्रदर्शन दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी की टिप्पणी पर उठी मांफी की मांगकेंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर 'गद्दार' वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में बुधवार (4 फरवरी) को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता और सिख समाज के लोग कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे.प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के दौरान हालात उस वक्त तनावपूर्ण हो गए जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की. #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो