भारत के तमाम फुटबॉल फैंस को जिस दिन का इंतजार
था वो आ चुका है। अर्जेंटीना
के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत पहुंचे और कोलकाता पहुंचने पर उनका जोरदार
स्वागत हुआ। शनिवार (13 दिसंबर) तड़के मेसी ‘गोट इंडिया टूर’ के तहत भारत आए हैं। हजारों फैंस एयरपोर्ट पर मेसी की एक झलक पाने के
लिए जमा हुए। 2022 फीफा वर्ल्ड कप
विजेता कप्तान अपने तीन दिन के भारत दौरे में चार राज्यों का दौरा करेंगे। दौरे के पहले चरण में वे कोलकाता में अपनी जिम्मेदारियां
निभाएंगे। #🤝भारत पहुंचे मेसी, जोरदार स्वागत👏