#💓 मोहब्बत दिल से #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #🖋कहानी: टूटे दिल की💔
मत पूछिये क्यो पाँव मे रफ्तार नही है
यह कारवाँ मंजिल का तलबगार नही है
जेबो मे नही, सिर्फ गिरेबान मे झाँको
यह दर्द का दरबार है बाजार नही है
सुर्खी मे छपी है पढो मीनार की लागत
फुटपाथ की हालत से सरोकार नही है
जो आदमी की साफ सही शक्ल दिखा दे
वो आईना माहौल को दरकार नही है...!!