कण-कण में शिव..🌿🔱🔱
जहाँ दृष्टि जाए, वहाँ विस्तार है तेरा,
अंधियारी रातों में, उजला विचार है तेरा।
न आदि है तेरा, न कोई अंत है पाया,
इस चराचर जगत में, बस तेरी ही छाया।
पर्वत की ऊंचाई में, मौन खड़ा है तू,
सागर की गहराई में, धीर बड़ा है तू।
बहती हुई गंगा की, पावन उस धारा में,
नभ में चमकते, हर एक सितारा में।
शून्य में भी तू है, और भीड़ में भी तू,
पीड़ा के आँसू में, और नीड़ में भी तू।
डमरू की उस गूंज में, संहार तेरा है,
सृष्टि के हर बीज में, श्रृंगार तेरा है।
शुभ रात्री वन्दना 🌿🔱
🔱🙏🔱🙏🔱🙏🔱🙏🔱🙏🔱🙏🔱🙏🔱🙏🔱🙏🔱🕯️🪔🕯️🪔🕯️🪔🕯️🪔🕯️🪔🕯️🪔🕯️🪔🕯️🪔🕯️🪔🕯️🪔 @Roma Sharma @Toni Boxer @Vikram Srivastava @rekha @Ravin Kumar #🕉 शिव भजन