श्रीनगर में
‘अस्मिता’ लीग, बेटियों का दम
श्रीनगर में खेलो इंडिया अस्मिता पहल के तहत पेंचक सिलाट स्टेट लीग का आयोजन
हुआ, जिसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग कैटेगरी में
अपने कौशल का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि विजेताओं को उनकी माताओं ने
सम्मानित किया, जो महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश है। यह आयोजन युवा
बेटियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का बड़ा मंच बना। #03 अप्रैल के अपडेट