ShareChat
click to see wallet page

भारतीय सेना ने दी देशभक्ति की मिसाल, ब्रिगेडियर उस्मान स्मारक पर फहराया तिरंगा जम्मू-कश्मीर के राजौरी में झांगर स्थित ऐतिहासिक ब्रिगेडियर उस्मान स्मारक पर भारतीय सेना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विशाल तिरंगा अब इस क्षेत्र की शोभा बढ़ा रहा है और साहस, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन गया है। बता दें, यह समारोह नौशेरा दिवस 2026 की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया और इसमें युवा पीढ़ी की भी भागीदारी रही। झांगर और आसपास के स्कूलों के छात्रों ने चित्रकला, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। छात्रों ने देशभक्ति, सशस्त्र बलों और नौशेरा की विरासत पर अपनी भावनाएँ साझा कीं। #rajouri #flag #indianarmy #nausheraday #07 फरवरी के अपडेट

284 ने देखा