हमने कुछ लोगों से एक आसान पहेली पूछी। जवाब तो आसान था, लेकिन समझना उतना आसान नहीं था।
डर कभी अचानक नहीं आता। यह धीरे-धीरे बढ़ता है—उन चेतावनियों से जो देखभाल के नाम पर दी जाती हैं, उन खामोशियों से जो सुरक्षा का बहाना बन जाती हैं, और उन छोटे-छोटे इशारों से कि हमेशा सीमाओं में रहो। धीरे-धीरे, जो कभी उसका हिस्सा नहीं था, वह उसके जीवन का हिस्सा लगने लगता है।
#BecomingHer उस डर को पहचानने और छोड़ने की कहानी है, खुद पर भरोसा वापस पाने की और अपनी पसंद के फैसले लेने की—बिना किसी माफी या डर के।
क्या आप जवाब बता पाए? कमेंट में जरूर बताइए!
#BecomingHer #InternationalWomensDay #EmpowerWomen #BreakingBarriers #TataTrusts
540 views•5 months ago
00:00
01:41
अक्सर हम आसान रास्ता चुन लेते हैं—क्योंकि समय कम होता है, थकान होती है, या जो सबसे पास होता है वही ठीक लगता है। लेकिन रोज़ के ये छोटे फैसले धीरे-धीरे असर दिखाते हैं। कभी सोफ़े से उठना भारी लगने लगता है, तो कभी रोज़ का चलना-फिरना पहले जितना सहज नहीं रहता।
रिसर्च बताती है कि सीढ़ियाँ चढ़ना जैसे छोटे कदम भी उतने ही असरदार हो सकते हैं जितना रोज़ १०,००० कदम चलना। बदलाव बहुत बड़ा होना ज़रूरी नहीं, बस सोच-समझकर किया गया होना चाहिए।
इस #वर्ल्डकैंसरडे, #लुकअगेन—क्योंकि आपका शरीर आपके हर छोटे फैसले को याद रखता है। जो फैसले आज मामूली लगते हैं, वही कल बड़ी सेहत से जुड़ी परेशानियों की वजह बन सकते हैं।
और पढ़ने के लिए: https://www.tatatrusts.org/cancer-care-awareness-the-first-line-of-defence
#WorldCancerDay #CancerSeJeetnaSambhavHai #CancerCare #FightCancer #SDG3 #TataTrusts