भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-NCR
5.9 की तीव्रता से कांप उठी उत्तर भारत की धरतीदिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई.
दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए.
जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई. तेज झटकों के चलते ही दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली.#😱दिल्ली-NCR में आए भूकंप के झटके #4 अप्रैल के अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥