ShareChat
click to see wallet page

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दूध और दही चोरी करने वाले शातिर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर शुरू हुई जांच में पुलिस ने 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर दो आरोपियों—मोहित उर्फ पाथा और आयुष मान पांडे उर्फ पंडित—को गिरफ्तार कर लिया। 26 मार्च 2026 को सामने आए इस मामले में आउटर डिस्ट्रिक्ट की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने स्पेशल टीम बनाकर जांच तेज की और मुखबिर की सूचना पर विकास नगर के शिव विहार इलाके में जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल Bajaj Maxima भी बरामद किया गया है। #Delhi | #UttamNagar | #CCTVVideo #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट

7.7K ने देखा
21 घंटे पहले