ShareChat
click to see wallet page

नागिन' बनने का ढोंग कर प्रेमी संग फुर्र हुई युवती, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल खोला राज फफूंद,औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम सींगनपुर में पिछले दिनों 'नागिन बनने' की जिस चर्चा ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाई थी, उसका सच अब सामने आ गया है। गायब हुई 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर खुलासा किया है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने विवाह कर लिया है। मामला तब शुरू हुआ जब युवती घर से अचानक लापता हो गई। जाते समय उसने बड़ी चालाकी से अपने कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दी थी। सुबह जब परिजनों ने बिस्तर पर केंचुली देखी, तो गांव में यह अफवाह फैल गई कि युवती 'नागिन' बनकर कहीं चली गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अब युवती ने सोशल मीडिया पर प्रकट होकर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है। वीडियो में उसने स्पष्ट कहा कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ घर छोड़ा है और अब वे पति-पत्नी हैं। उसने पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि उसके प्रेमी और उसके परिजनों को बेवजह परेशान न किया जाए। दूसरी ओर युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस टीम इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लोकेशन ट्रेस कर रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। #theakashurfakki #theakashurfakkibhaiya #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #औरैया न्यूज़

515 ने देखा