कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि जब वे सड़क पार करने जाते हैं तो उन्हें बहुत डर लगता है। गाड़ियाँ इधर-उधर से तेज़ी से आती रहती हैं और समझ नहीं आता कि कब सड़क पार करें। कभी-कभी तो लोग काफी देर तक सड़क के किनारे खड़े रहते हैं क्योंकि हिम्मत ही नहीं होती आगे बढ़ने की। दिल तेज़ धड़कने लगता है और दिमाग कन्फ्यूज हो जाता है कि किस तरफ देखें और कब चलें। खासकर भीड़भाड़ वाली सड़कों पर यह डर और बढ़ जाता है। कई लोग बार-बार रुक जाते हैं और सही मौका मिलने का इंतज़ार करते रहते हैं। इन लोगों में से एक मैं भी हूँ—मुझे भी सड़क पार करते समय बहुत डर लगता है और जहाँ 2 मिनट में पार हो जाना चाहिए, वहाँ मुझे कभी-कभी 10 मिनट लग जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कमेंट करके जरूर बताइए। 😊# #☝ मेरे विचार #📒 मेरी डायरी