पुंछ की अभिलव कौर
का ओलंपिक सपना, लैक्रोस में गोल्डन उड़ान
हॉकी में 16 नेशनल खेलने वाली अभिलव कौर ने अब लैक्रोस में भारत का परचम
लहराया है। सऊदी अरब के रियाद में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने पुंछ
और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया। सरकारी डिग्री कॉलेज पुंछ में एमटीसी कर्मचारी
होते हुए भी उन्होंने पढ़ाई और खेल में बेहतरीन संतुलन बनाए रखा। अब उनका लक्ष्य 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। #26 फरवरी के अपडेट