अंधेरे से उम्मीद तक: पद्म श्री सम्मानित
बृज लाल भट्ट की कश्मीर पहल
पद्म श्री
पुरस्कार से सम्मानित कश्मीरी पंडित समुदाय के वरिष्ठ समाजसेवी बृज लाल भट्ट ने
घाटी में शांति और सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करते हुए कश्मीरी पंडितों की
सुरक्षित वापसी और पुनर्वास के लिए ठोस नीति बनाने की अपील की है। आतंकवाद के दौर
के साक्षी रहे भट्ट का कहना है कि आज कश्मीर में उम्मीद की किरणें दिख रही हैं।
सेवानिवृत्ति के बाद भी दक्षिण कश्मीर में रहकर समाज सेवा, किसान सशक्तिकरण और समुदायों के बीच सेतु बनाने का उनका प्रयास जारी है। #11 फरवरी के अपडेट