ShareChat
click to see wallet page

इंदौर कॉलेज में बजरंग दल का वैलेंटाइन बवाल ! लाठियां चलीं, स्टेज तोड़ा ! इंदौर के NMIMS कॉलेज में वैलेंटाइन डे से पहले बवाल मच गया। 12 फरवरी को 'बेक एंड सेल' कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता लाठियां लेकर घुसे और स्टेज, स्टॉल तोड़ दिए। आरोप लगाया कि अश्लीलता फैलाई जा रही थी और हिंदू लड़कियों के साथ बाहरी युवक थे। कॉलेज ने इसे छात्रों का व्यावसायिक कार्यक्रम बताया, FIR दर्ज कराई। पुलिस ने पूर्व सूचना न मिलने का हवाला दिया, सीसीटीवी से जांच शुरू की। डीसीपी कृष्णा लालचंदानी ने स्थिति नियंत्रित होने की पुष्टि की। छात्र सुरक्षित बाहर निकाले गए। वीडियो वायरल होने से राजनीतिक बहस तेज। वैलेंटाइन डे पर हिंदुत्व समूहों का विरोध फिर उभरा। #Indore Madhya Pradesh

635 ने देखा