जनपद मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन तोमर
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #समाचार #ताजा समाचार
389 views•6 hours ago
00:00
00:26
*15 अगस्त पर मुजफ्फरनगर में उमड़ा किसान जनसैलाब, अंकित गुर्जर और निखिल चौधरी ने निभाई अहम जिम्मेदारी*
मुजफ्फरनगर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनपद मुजफ्फरनगर में किसान शक्ति और एकजुटता का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में भारी जनसमूह उमड़ा, जिसमें कई सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हजारों की संख्या में किसान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर द्वारा युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी को सौंपी गई जिम्मेदारी को दोनों पदाधिकारियों ने पूरी मेहनत, लगन और संगठनात्मक क्षमता के साथ सफल बनाया। बड़ी संख्या में किसानों और ट्रैक्टरों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप दे दिया।
*युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने कहा, “15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर में जिस तरह हजारों किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, वह बेहद गौरव की बात है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर जी ने हम पर जो जिम्मेदारी और विश्वास जताया था, उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ सफल बनाना हमारा कर्तव्य था*।” #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #15 #15 AUGUST INDEPENDENT DAY #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट