#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ मध्य प्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर एक मालवाहक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक के बीच खराब होकर बंद हो गया। उसी समय 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF) की QRF टीम दमोह में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए जा रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवान तुरंत हरकत में आए। ट्रेन के पहुंचने से पहले जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से हटाया, जिससे एक संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया। जवानों की सूझबूझ, तत्परता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग और प्रशासन ने सराहना की। 🎥 Source: Madhya Pradesh Police #📹 वायरल वीडियो