पीएचसी ने बदली ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर राजौरी ज़िले के कालाकोट उपमंडल के दूरदराज़ ब्लॉक मोगला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोगला आज इलाके के हज़ारों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की जीवनरेखा बन चुका है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद पीएचसी मोगला में अब मरीजों को एक ही छत के नीचे मुफ्त दवाइयाँ, जांच और अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों के समय और खर्च, दोनों की बचत हो रही है, जबकि पहले सामान्य इलाज के लिए भी उन्हें कालाकोट, सुंदरबनी या जीएमसी राजौरी जाना पड़ता था। सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई पोर्टेबल एक्स-रे मशीन ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया है। इस मशीन की मदद से सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में मरीजों का एक्स-रे उनके बेड के पास ही किया जा सकता है, जिससे इलाज में तेजी आने के साथ-साथ गंभीर मरीजों को तत्काल राहत मिल रही है। #🆕 ताजा अपडेट

579 views • 4 hours ago
00:00
01:44

#❤️Love You ज़िंदगी ❤️

403K views • 12 days ago
00:00
00:24