स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे ठाकुर खजूर सिंह
डोगरी
साहित्य के प्रतिष्ठित साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित ठाकुर
खजूर सिंह को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन
में आयोजित "एट होम" कार्यक्रम और स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होने के
लिए विशेष निमंत्रण मिला है। भारतीय डाक विभाग की टीम ने यह निमंत्रण पत्र उनके कठुआ स्थित आवास पर
पहुंचाकर उन्हें सौंपा। इस दौरान डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी
इसे गर्व का क्षण बताया। ठाकुर खजूर
सिंह ने इस सम्मान को अपनी मातृभाषा डोगरी को समर्पित करते हुए कहा कि डोगरी
भाषा ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई और आज उसी की बदौलत उन्हें राष्ट्रपति भवन
से यह प्रतिष्ठित निमंत्रण प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस सम्मान के लिए भारत सरकार, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। #09 Aug के अपडे्टस
544 views•2 days ago
00:00
01:39
Check My Account 👆 #earnmoney #fun #mostbet #moonrise