#गोण्डा_की_खबरें रेलवे सिग्नल केबल चोरी करते एक गिरफ्तार, साथी फरार
गोण्डा में रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे सिग्नल केबल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 23 हजार रुपये कीमत की 103 मीटर सिग्नल केबल और चोरी में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया गया है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
गोण्डा में रेलवे संपत्ति चोरी के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई सामने आई है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा की टीम ने अपराध आसूचना शाखा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिया संख्या 353 के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया।
आरपीएफ के मुताबिक आरोपी रेलवे के स्टोर से 12 कोर की दो बंडल सिग्नल केबल चोरी कर ऑटो में ले जा रहा था। बरामद केबल की कुल लंबाई 103 मीटर और कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद चांद बाबू के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी उमेर उर्फ सूरज मौके से फरार हो गया। आरपीएफ ने चोरी की रेल संपत्ति और वारदात में इस्तेमाल ऑटो को जब्त कर लिया है। मामले में आरपीएफ पोस्ट गोण्डा पर धारा 3 आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
410 views•3 days ago
00:00
01:08
77 वें गणतंत्र दिवस पर स्कूलों, संस्थानों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज रोहण कर वितरण की गई मिठाइयाँ
गोण्डा, 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थलों, संस्थानों, कार्यालयों में ध्वजा रोहण कर मिठाइयाँ बांटी गयीं एवं सराहनीय व अच्छे कार्य करने वाले छात्र छात्राओं समेत पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विकास खंड झंझरी के ग्राम पंचायत बड़गांव पंचायत भवन, एवं शिक्षा क्षेत्र झंझरी के जूनियर हाई स्कूल बड़गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदय भान पाण्डेय ने ध्वजा रोहण कर क्षेत्र वासियों व छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया, वहीं विकास खंड पंड़री कृपाल कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी ओपी सिंह ने ध्वजा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया।ग्राम पंचायत खैरा,भटवलिया,पंड़री कृपाल,इंद्रापुर,कंधरातेजी, वैनिया, लुवावां, जगदीशपुर वृन्दावन, निगवबोध, खम्हरिया हरिवंश, टिकरिया समेत अन्य ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर ग्राम प्रधानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज रोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। #गोण्डा_की_खबरें