#गोण्डा_की_खबरें ट्रेन के जनरल कोच से 139 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम ने ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच से लावारिस हालत में 139 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 22 हजार 240 रुपये बताई जा रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद शराब को आरपीएफ पोस्ट गोण्डा को सुपुर्द कर दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में गठित नारकोटिक्स टास्क टीम ने शुक्रवार को ट्रेन संख्या 15204 के जनरल कोच संख्या 257030/GS की सघन जांच की। इस दौरान एक लावारिस बैग से AFTER DARK ब्रांड की 180 एमएल क्षमता वाली 139 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद शराब को आरपीएफ ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा को सौंप दिया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए आगे भी विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
532 views•7 days ago
00:00
01:08
77 वें गणतंत्र दिवस पर स्कूलों, संस्थानों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज रोहण कर वितरण की गई मिठाइयाँ
गोण्डा, 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थलों, संस्थानों, कार्यालयों में ध्वजा रोहण कर मिठाइयाँ बांटी गयीं एवं सराहनीय व अच्छे कार्य करने वाले छात्र छात्राओं समेत पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विकास खंड झंझरी के ग्राम पंचायत बड़गांव पंचायत भवन, एवं शिक्षा क्षेत्र झंझरी के जूनियर हाई स्कूल बड़गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदय भान पाण्डेय ने ध्वजा रोहण कर क्षेत्र वासियों व छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया, वहीं विकास खंड पंड़री कृपाल कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी ओपी सिंह ने ध्वजा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया।ग्राम पंचायत खैरा,भटवलिया,पंड़री कृपाल,इंद्रापुर,कंधरातेजी, वैनिया, लुवावां, जगदीशपुर वृन्दावन, निगवबोध, खम्हरिया हरिवंश, टिकरिया समेत अन्य ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर ग्राम प्रधानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज रोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। #गोण्डा_की_खबरें