ब्रेकिंग न्यूज़ – बिजनौर
अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर (पुराना कालागढ़) से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक पागल युवक ने चाबी लगी हुई रोडवेज बस को अचानक लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चालक की लापरवाही से बस में चाबी लगी हुई थी। इसी दौरान पागल युवक बस लेकर निकल पड़ा और सामने से आ रही दूसरी रोडवेज बस में टक्कर मार दी। टक्कर होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद पीछे से बाइकों पर आ रहे लोगों ने तुरंत पीछा किया और बड़ी मशक्कत के बाद बस को रोका, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पीछा करने वालों ने बस को गांव अगवानपुर में सड़क किनारे गड्ढे में गिरा दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने लापरवाह बस चालक पर शांति भंग में चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर (पुराना कालागढ़) का बताया जा रहा है।
##पोस्ट न्यूज़# ब्रेकिंग न्यूज़#