ShareChat
click to see wallet page

अवैध लिक्विड अफीम के दो तस्कर एसटीएफ लखनऊ व बछरावां पुलिस के हत्थे चढ़े क्रासर---- तस्करों के कब्जे से 1 किलो 46 ग्राम अफीम बरामद रायबरेली | एसटीएफ लखनऊ व रायबरेली जिले के थाना बछरावां पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने 1046 ग्राम अवैध लिक्विड अफीम के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है | अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत एसटीएफ लखनऊ व थाना बछरावां की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्तगण अंश शुक्ला पुत्र स्व० देवेन्द्र शुक्ला निवासी ग्राम हटिया मझिगवां थाना बेनीगंज जनपद हरदोई व करनवीर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम महडौरा पिपरी थाना बेनीगंज जनपद हरदोई को 1 किलो 46 ग्राम अवैध अफीम व तस्करी में प्रयोग महिन्द्रा थार के साथ थाना क्षेत्र के शक्ति भोग रेस्टोरेन्ट के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध थाना बछरावां पर मु0अ0सं0-416/2025 धारा-318(4)/319/338/340(2) बीएनएस व धारा 8/18 एनडीपीएस अधिनियमअभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। #Raebareli ki Khabre

2.4K ने देखा