ShareChat
click to see wallet page

रूस के दागेस्तान में हेलिकॉप्टर हादसा — तीन शीर्ष अधिकारियों की मौत रूस के दागेस्तान में समुद्र तट के पास एक भयानक हेलिकॉप्टर हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा ज़मीन से टकराने से उसकी टेल टूट गई। पायलट ने किसी तरह हेलिकॉप्टर को दोबारा उड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ ही देर हवा में टिक पाया और अनियंत्रित होकर समुद्र में जा गिरा। इस हादसे में तीन सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई है, जिनमें कीज़लयार इलेक्ट्रोमैकेनिकल प्लांट के डिप्टी जनरल डायरेक्टर, चीफ इंजीनियर, और चीफ डिज़ाइनर शामिल हैं। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #Russia #Dagestan #HelicopterCrash #😂 Kids फनी वीडियो👶 #हादसा

630 ने देखा
5 महीने पहले