ShareChat
click to see wallet page

#😮iPhone 18 Pro डिजाइन लीक 📱 नए लुक में आएगा iPhone 18 Pro, लीक हुआ डिजाइन, मिलेंगे गजब के फीचर्सApple ने iPhone 17 सीरीज को इस साल सितंबर में लॉन्च किया है. लॉन्च के महज दो महीने बाद ही iPhone 18 Pro मॉडल्स के फीचर्स लीक होने लगे हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट में iPhone 18 Pro के डिजाइन में बड़े बदलाव की जानकारी सामने आई है. फोन का बैक पैनल कुछ साल पहले आए Nothing फोन और HTC के कुछ मॉडल के डिजाइन से इंस्पायर्ड होगा. स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले कटआउट मिलेगा. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में ऐपल का नेक्स्ट जेनरेशन A20 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर होगा. आइए जानते हैं ऐपल के अपकमिंग स्मार्टफोन में क्या कुछ खास होने वाला है. चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि iPhone 18 Pro सीरीज में ट्रांसपैरेंट रियर पैनल मिलेगा. वहीं iPhone 18 Pro Max में स्टील इनकेस्ड बैटरी मिलेगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐपल iPhone 18 Pro सीरीज के लिए HIAA (होल इन एक्टिव एरिया) टेक्नोलॉजी को टेस्ट कर रहा है. #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो

3.6K ने देखा