#🚨ओडिशा: जिंदा जलाई गई नाबालिग की मौत 😱 #🗞️3 अगस्त के अपडेट 🔴 #🆕 ताजा अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥
ओडिशा के पुरी जिले के बलांगा क्षेत्र में 15 साल की मासूम को आग के हवाले करने की सनसनीखेज घटना ने पूरे राज्य को दहला दिया था। पीड़िता ने जिंदगी और मौत के बीच लंबी जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार शनिवार को एम्स दिल्ली में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस भी छेड़ दी है।