अपने एहसास से छू कर मुझे संदल कर दो
मैं कि सदियों से अधूरा हूँ मुकम्मल कर दो
न तुम्हें होश रहे और न मुझे होश रहे
इस क़दर टूट के चाहो मुझे पागल कर दो
इस के साए में मिरे ख़्वाब दहक उट्ठेंगे
मेरे चेहरे पे चमकता हुआ आँचल कर दो
तुम मुझे छोड़ कर जाओगे तो मर जाऊँगा
यूँ करो जाने से पहले मुझे पागल कर दो
#💝 शायराना इश्क़ #💞दिल की धड़कन #माशूका 💘