thetildatimes रायपुर के सालेम स्कूल के बाहर बजरंग
दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन पर धर्मांतरण के लिए फंड इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए स्कूल परिसर में घुसने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें सख्ती से रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत सुरक्षा घेरा और कड़ा किया और भीड़ को पीछे हटाया। फिलहाल स्कूल गेट के बाहर स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।
#सेलमेंग्लिशस्कूल #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥
#raipur
#छत्तीसगढ़
#बजरंगदल
#tildatimes