जम्मू-कश्मीर के सरहदी गांवों में बदल रही ज़िंदगी
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की कर्नाह घाटी में Indian
Army न केवल देश की सीमाओं की रक्षा कर रही है, बल्कि दूर-दराज़ सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन को भी बदलने में अहम भूमिका निभा रही है। सरहद के करीब होने के बावजूद यहां के लोग अब बेहतर सुविधाओं के चलते संतुष्ट और आशावान नजर आ रहे हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, खराब मौसम और सीमित कनेक्टिविटी के कारण कर्नाह जैसे क्षेत्रों में विकास लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। लेकिन अब सेना के लगातार प्रयासों से यहां सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे न केवल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हुई है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। #08 May के अपडेट