लाइब्रेरी में नहीं था पानी का नामो-निशान, तो प्यासे छात्र सीधे उठा लाए HOD का ही फ्रिज...
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र शक्ति का ऐसा रूप देखने को मिला जिसने पूरे कॉलेज प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। एक तरफ लाइब्रेरी में तपती और झुलसाती गर्मी के बीच छात्र बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे थे, वहीं दूसरी तरफ HOD साहब के केबिन में फ्रिज ठंडे पानी की बोतलों से लबालब भरा था। प्रशासन की इस बेरुखी पर जब छात्रों के सब्र का बांध टूटा, तो उन्होंने कोई अर्जी या गुहार नहीं लगाई, बल्कि लिया सीधा और ऑन-द-स्पॉट ACTION!
भड़के छात्रों का पारा ऐसा चढ़ा कि वे सीधे HOD के केबिन में घुसे, पूरा का पूरा फ्रिज उठाया और लाकर सीधे लाइब्रेरी के बीचों-बीच पटक दिया! छात्रों का साफ संदेश है— जब पढ़ाई हमारी, लाइब्रेरी हमारी, तो प्यास बुझाने का हक भी हमारा! सोशल मीडिया पर इस अनोखी बगावत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आपका क्या कहना है? क्या छात्रों का यह 'फ्रिज सर्जिकल स्ट्राइक' सही था या गलत? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं! 👇
#RajasthanUniversity #StudentPower #ViralNews #Rajasthan #StudentProtest #BreakingNews #RightToWater #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥