#🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📰 बिहार अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो
बिहार का अनोखा ATM! यहाँ पैसे नहीं निकलते, कटते हैं बाल और बनती है दाढ़ी | Naman News
Unique ATM in Danapur, Bihar: बिहार के लोगों की 'जुगाड़' और 'क्रिएटिविटी' का कोई जवाब नहीं है! ताजा मामला पटना से सटे दानापुर का है, जहाँ एक नाई ने अपनी दुकान को बिल्कुल एक ATM बूथ की शक्ल दे दी है। बाहर से देखने पर आपको लगेगा कि यह किसी बैंक का कैश काउंटर है, लेकिन अंदर घुसते ही नज़ारा कुछ और ही होता है।
इस दुकान का नाम रखा गया है 'Hair Cutting ATM'। दुकानदार का कहना है कि जिस तरह ATM से पैसे निकलकर चेहरा चमक जाता है, उसी तरह यहाँ से बाल कटवाकर लोग चमकते हुए बाहर निकलते हैं। सोशल मीडिया पर इस दुकान का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इस नाई के मार्केटिंग दिमाग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आखिर कैसा दिखता है अंदर से यह सैलून? देखिए 'नमन न्यूज' की इस दिलचस्प रिपोर्ट में।