#बहराइच ब्रेकिंग#
# पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च # नानपारा नगर में शांति पूर्वक ईद उल अजहा पर्व मनाने के अपील #
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने नानपारा में किया फ्लैग मार्च -
ईद उल अजहा के मद्देनजर बुधवार की देर शाम कप्तान विश्वजीत श्रीवास्तव ने नानपारा के अतिसंवेदनशील इलाको का पैदल भ्रमण करते हुए लोगों से शांति और सौहार्द पूर्ण वातारण में त्योहार मनाने की अपील की।बताते चले नानपारा इससे पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा भी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक करते हुए लोगों से गाइड लाइन के मुताबिक त्यौहार तथा अन्य कार्य संपन्न करते हुए कोई नई परंपरा नहीं डालने की हिदायत दी गई थी।उसी क्रम में नानपारा की संवेदनशीलता के मद्देनजर कप्तान ने संविधान चौक, राजा बाजार,पुरानी बाजार तथा कार्निया तिराहा तक पैदल मार्च करते हुए लोगों से परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की बात कही।पैदल मार्च के दौरान भारी संख्या में सिविल पुलिस,महिला पुलिस तथा पीएसी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी,सी ओ पहुप सिंह,कोतवाल राजनाथ सिंह सहित समस्त निरीक्षक तथा उपनिरीक्षक गण मौजूद रहे।
# बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
646 views•2 months ago
00:00
00:21
#बहराइच ब्रेकिंग#
#पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को लगी गोली एवम 5 गिरफ्तार #
बिजली तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के बिजली तार, तमंचा-कारतूस व वाहन बरामद; एक साथी फरार
नानपारा, बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली के तार चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार तड़के पुलिस और बिजली तार चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह का एक सदस्य मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
पुलिस के अनुसार, बीती रात नानपारा क्षेत्र में चोरों द्वारा बिजली के तार काटे जाने की घटना सामने आई थी। मामले में थाना नानपारा पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम एवं थाना नानपारा पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं।
शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह चोरी के माल को ठिकाने लगाने तथा किसी अन्य घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर एकत्र है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने घायल बदमाश समेत उसके चार साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त की पहचान कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि, थाना माती, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कदीर के विरुद्ध हत्या सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार, कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान, सभी निवासी खारोह, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बरामदगी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मारुति ईको कार, चोरी कर काटे गए बिजली के तारों के कई बंडल तथा तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#