आतंकी हमले के बावजूद पहलगाम की रौनक बरकरार
पहलगाम, जम्मू-कश्मीर पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले के बाद अब धीरे-धीरे ज़िंदगी फिर
से सामान्य होती नजर आ रही है। ये वादियां एक बार फिर सैलानियों की चहल-पहल और
स्थानीय लोगों की मेहमाननवाज़ी से गुलजार होने लगी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मज़बूत किया गया है।
क्यूआर-आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम और बढ़ी हुई गश्त जैसे कदमों ने यहां आने वाले
पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए माहौल को और अधिक सुरक्षित बनाया है। इन
प्रयासों से सैलानियों का भरोसा धीरे-धीरे वापस लौट रहा है। स्थानीय कारोबार—होटल, गाइड और दुकानदार—भी
अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे हैं, क्योंकि पर्यटन
गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोगों का हौसला मजबूत है और
वे पहलगाम की खूबसूरती और शांति को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। #22 अप्रैल के अपडेट