बारिश में भी यूरिया के लिए तरसे किसान, घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से किसानों की परेशानी की तस्वीर सामने आई है। रेतवागाड़ा साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने के लिए सुबह से ही महिला और पुरुष किसानों की लंबी कतारें लग गईं।
बारिश लगातार होती रही, लेकिन किसानों को घंटों भीगते हुए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किसान बारिश के बीच लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं।
सवाल यह है कि खेती के सबसे महत्वपूर्ण समय में भी किसानों को यूरिया के लिए इतनी मशक्कत क्यों करनी पड़ रही है? समय पर खाद उपलब्ध कराना आखिर किसकी जिम्मेदारी है? #उत्तर प्रदेश