#बहराइच ब्रेकिंग# बहराइच- याशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के संकल्प तथा अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने सांसद बहराइच आनन्द गौड़, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजकुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह सहित अन्य अतिथियों व अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में रविवार की देर षाम प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उद्यमियों, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की। मा. राज्य मंत्री श्री सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल सशक्तिकरण, महिला एवं युवा उत्थान तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सम्मेलन में उपस्थित उद्यमियों एवं अधिवक्ताओं ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, सुशासन की पहल तथा नागरिक सेवाओं में आए सकारात्मक बदलावों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों से देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिली है तथा आमजन के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही उपस्थित प्रबुद्ध जनों से सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की गई। सम्मेलन का समापन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, उद्यमी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। # बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #

599 views • 1 months ago
00:00
01:18

#📜 Whatsapp स्टेटस #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🤖गूगल AI का धाँसू फीचर🤩 #🎈एंटरटेनमेंट एक्सप्रेस📸 #📹 वायरल वीडियो

116K views • 2 days ago
00:00
01:32